लोकेंद्र सिंह वैदिक। जिला ब्यूरो कुल्लू और शिमला। 9 जून भाजपा महिला मोर्चा आई.टी.विभाग एवम सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश की प्रदेश ...
लोकेंद्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू और शिमला।
9 जून
भाजपा महिला मोर्चा आई.टी.विभाग एवम सोशल मीडिया हिमाचल प्रदेश की प्रदेश संयोजिका अर्चना ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नए - नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश ने 40 अंकों की छलांग लगा कर ग्रेड वन में अपनी जगह बनाई हैं ।परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में की गई पहलों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं। जिसमें हिमाचल ने 1000 अंकों में से 839 अंक प्राप्त किए हैं। वर्ष 2018-19 में प्रदेश 799 अंक लेकर ग्रेड टू में था। इन अंकों के आधार पर देशभर में हिमाचल को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।
No comments