Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में की केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंट।

4 अगस्त । Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu met Union Finance Minister in New Delhi   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई ...



4 अगस्त

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu met Union Finance Minister in New Delhi

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने, संसाधन सृजन और बहाली कार्यों की गति में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त विशेष केंद्रीय सहायता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बाढ़ से लगभग 8000 करोड़ के नुकसान का आकलन है। राज्य सरकार ने अपने स्वयं के अल्प संसाधनों से राहत और बहाली अभियान चलाया है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे को पटरी पर लाने के लिए अपर्याप्त है। ऐसे में उन्होंने केंद्र से समर्थन और सहायता का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की है। केंद्रीय मंत्री ने पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी उपस्थित थे।

No comments