Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

कुंडा में विधायक राजा भैया ने लगाया जनता दरबार:सुनीं लोगों की समस्याएं, किया समस्या का समाधान

कुंडा में विधायक राजा भैया ने लगाया जनता दरबार:सुनीं लोगों की समस्याएं और किया समस्याओं का समाधान प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में विधायक रघुराज ...

कुंडा में विधायक राजा भैया ने लगाया जनता दरबार:सुनीं लोगों की समस्याएं और किया समस्याओं का समाधान


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। 


उन्होंने लोगों से मुलाकात कर लिया हाल चाल,क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही थी। इसके बाद भी लोग राजा भैया से मिलने एवं अपनी समस्याएं लेकर बेंती महल पहुंचे। यहां विधायक ने एक-एक करके सभी की समस्याएं सुनीं और कुछ का मौके पर निराकरण करा दिया। 

बाकी के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।कुंडा क्षेत्र स्थित बेंती राजमहल में लगने वाला जनता दरबार किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकता है। यदि राजा भैया का प्रवास कुंडा में है तो जनता दरबार लगना तय होता है। तभी तो लोगों को विश्वास रहता है कि अवसर कोई भी हो लेकिन उनके विधायक कभी भी जनता की समस्या सुनना नहीं भूलते। 

शनिवार को भारी बारिश के बावजूद भी जनता दरबार लगा।इसमें हजारों लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। शिकायत लेकर आने वालों को ये गुमान रहता है कि यदि उनकी समस्या उनके नेता तक पहुंच सकी तो उसका निदान होना तय है। इस बाबत राजा भइया ने कहा कि लोगों की समस्याएं और सर्व समाज की सेवा ही उनकी राजनीति का मकसद है। 

यह किसी भी हाल में हमेशा जारी रहेगा, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, संतोष सिंह प्रमुख कुंडा, आजाद सिंह पर्सीपुर, सुमित तिवारी फूलमती, सहित हजारों लोग मौजुद रहें।


जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा 

अखंड भारत दरबार न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

No comments