Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

भाजपा ने फिर बढ़ाया जेपी नड्डा का कार्यकाल , जून 2024 तक बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल फिर बढ़ा दिया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित   दो ...

लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल फिर बढ़ा दिया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 
 दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 'भारत मंडपम' के दूसरे दिन बीजेपी ने जेपी नड्डा को जून 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया । जिसको मंजूरी भी मिल गई है। जिसके बाद अब जेपी नड्डा जून महीने तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

ऐसे में अब 2024 के लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी जेपी नड्डा के कंधों पर ही रहने वाली है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने बीते साल भी नड्डा पर भरोसा जताते हुए उनके कार्यकाल को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया था।

बता दें कि जेपी नड्डा ने साल 2019 में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शुरुआत की थी। जब पार्टी के तत्कालीन प्रमुख अमित शाह केंद्रीय मंत्री बने थे। हालांकि साल 2020 में जेपी नड्डा ने पार्टी अध्यक्ष के पद को संभाल लिया था।

No comments