Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

ग्राम पंचायत ब्रो की प्रधान शशि कटोच की अध्यक्षता में आयोजित की पहली विशेष ग्राम सभा

गब्बर सिंह वैदिक, ब्यूरो ब्रौ-जगातखाना ( अखंड भारत दर्पण,राष्ट्रीय समाचार पोर्टल ) हाल ही बनी नई पंचायत ग्राम ब्रौ में आज ग्राम ...

गब्बर सिंह वैदिक, ब्यूरो ब्रौ-जगातखाना
( अखंड भारत दर्पण,राष्ट्रीय समाचार पोर्टल )

हाल ही बनी नई पंचायत ग्राम ब्रौ में आज ग्राम 
पंचायत प्रधान व पूर्व जिला परिषद् सदस्य शशि कटोच की अध्यक्षता में पहली विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया | जिसमें उन्होंने पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पंचायत के विकास के लिए अपना पूर्ण योगदान करेंगे और  यह भी आश्वासन दिलाया कि पंचायत समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगी | चाहे वह समस्या बाईपास सड़क , पेयजल की ,सीवरेज की या कूड़े के सही निपटान की समस्या हो | उन्होंने जनता से अपील कि वे पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी तरह रुकावट न डालें और यदि किसी कार्य को लेकर उनके मन में शंका को दूर करने के लिए सीधे पंचायत प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं | उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वार्ड के व्यक्ति के विकास के लिए समान रूप से प्रयत्न किए जाएंगे |

No comments