Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

निजी बस का अचानक दरवाजा खोलने से एक युवती की गई जान दूसरी को आई गंभीर चोटें |

लीला चंद जोशी,ब्यूरो  निरमंड  , ( अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल) जिला कुल्लू विकासखंड  निरमंड के तहत बागीपुल जाओं सड़क मार्ग पर   ...

लीला चंद जोशी,ब्यूरो निरमंड ,

(अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)

जिला कुल्लू विकासखंड  निरमंड के तहत बागीपुल जाओं सड़क मार्ग पर   जाओं से रामपुर जा रही एक निजी बस का अचानक दरवाजा खुलने से बस में सवार दवाह गांव की 2 युवतियां सड़क पर जा गिरी | जिससे पत्थर से टकराने पर संध्या कुमारी (21) पुत्री रोशन लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दीपा कुमारी  पुत्री बिहारीलाल को गहरी चोटें आई जिसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल निरमंड ले जाया गया | ये दोनों युवतियाँ बागीपुल में  सिलाई- कटाई का काम सीख रही थी और रोज इसी बस में सफर करती थी | पुलिस के मुख्य आरक्षी करमचंद ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में घायल हुई   युवती को प्राथमिक उपचार  के बाद डॉक्टर ने   घर भेज दिया है तथा  मृतिका  का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है | उन्होंने बताया कि  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा बस के चालक तथा  परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है |

No comments