Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंचायत समिति सदस्या नीना जोशी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत जग़ातखाना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस I

ग्राम पंचायत जग़ातखाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग्राम पंचायत जग़ातखाना तुनन और बाड़ी की पंचायत समिति सदस्या नीना जोशी की अध्यक...

ग्राम पंचायत जग़ातखाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग्राम पंचायत जग़ातखाना तुनन और बाड़ी की पंचायत समिति सदस्या नीना जोशी की अध्यक्षता में मनाया गया I अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया जिसमे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सतीश कुमार शाह भी वहाँ उपस्थित रहे | पंचायत समिति सदस्या नीना जोशी ने वहाँ उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि आजकल के हालात में बिना महिला के कोई भी काम सम्भव नहीं है |महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है | बल्कि आज की महिला पुरुषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर समाज को नई ऊंचाइयों की तरफ़ लेकर जा रही है| इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य सबंधी जानकारी भी प्रदान की गई | पंचायत के महिला मंडल शरशाया,महिला मंडल भड़ेल, महिला मंडल सिसवासेर,महिला मंडल थाचवा व महिला मंडल जग़ातखाना ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए |इस कार्यक्रम में उप प्रधान किशन लाल व श्याम चंद उपस्थित रहे  |अखंड भारत दर्पण
 लोकेंद्र सिंह वैदिक -ब्यूरो रामपुर बुशहर
अखंड भारत दर्पण (राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
 (9 मार्च 2021)

No comments