Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

स्वयं सहायता समूह पानणी और महिला मंडल झलैर ने चलाया पौधारोपण अभियान।

लीला चंद जोशी। ( निरमंड) ( 31 जुलाई 2021) इन दिनों हिमाचल प्रदेश में वन  महोत्सव पौधारोपण अभियान कार्यक्रम में पोधा रोपण कार्य ज...

लीला चंद जोशी।
( निरमंड)
( 31 जुलाई 2021)
इन दिनों हिमाचल प्रदेश में वन  महोत्सव पौधारोपण अभियान कार्यक्रम में पोधा रोपण कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में निरमंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत बागा सराहन के स्वयं सहायता समूह पानणी और महिला मंडल झलैर के सयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय पौधारोपण अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें झलैर के साथ लगती वन भूमि पर देवदार प्रजाति के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह पानणी की सदस्य रमना देवी, आशा देवी, रामप्यारी, शारदा देवी, विमला देवी,शकुंतला देवी, विमला, दसमु देवी, महिला मंडल झलैर की प्रधान रूमा देवी, सचिव रीना देवी, वार्ड सदस्य झलैर जयवंती देवी, सहित कई अन्य महिलाओं ने पोधा रोपण कार्य में अपना सहयोग दिया।

No comments