Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

महिला मण्डल देऊली की महिलाओं ने किया पौधारोपण व बांटे मास्क।

अंजना जूली। ब्यूरो आनी। 3 अगस्त। विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत कुंगश के महिला मण्डल देऊली की महिलाओं ने मंगलवार को वृक्षारोपण कि...

अंजना जूली।
ब्यूरो आनी।
3 अगस्त।
विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत कुंगश के महिला मण्डल देऊली की महिलाओं ने मंगलवार को वृक्षारोपण किया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम महिला मण्डल की प्रधान मैना देवी की अध्यक्षता में चलाया गया। महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने कोट के साथ लगती खाली जगह पर देवदार के पौधे रोपे ।
  महिला मण्डल की प्रधान मैना देवी ने बताया कि जिस तरह आजकल पूरे प्रदेश में भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है, आने वाले समय में ये पौधे जब वृक्ष बनेंगे तो प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने के साथ -साथ भूस्खलन जैसी समस्या से भी हमें बचाएंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ -साथ महिला मण्डल की सभी सदस्यों ने गांववासियों को कोरोना के प्रति जागरूक कराया व मास्क भी बांटे। साथ ही महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने सभी गांववासियों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मैना देवी, गीता देवी, बेगमा देवी, कमला देवी, आमकू देवी,कांता देवी, गंगा देवी,नारु देवी , सीमा देवी , रीना देवी, रोशना देवी, कला देवी व सोनू ने अपना श्रमदान किया ।

No comments