Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

ब्रौ क्षेत्र की जनता भी अब उठा पाएगी सतलुज जल विद्युत निगम की संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का लाभ।x

गब्बर सिंह वैदिक। ब्यूरो ब्रॉ एवम जगातखाना। 1 सितम्बर। एस.जे.वी.एन. की संजीवनी एम्बुलेंस सेवा कई सालों से रामपुर क्षेत्र के जरूर...

गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो ब्रॉ एवम जगातखाना।
1 सितम्बर।
एस.जे.वी.एन. की संजीवनी एम्बुलेंस सेवा कई सालों से रामपुर क्षेत्र के जरूरतमंदों और गरीबों को सेवाएं प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है।अब इस संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का लाभ निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत ब्रौ की जनता भी उठा सकेंगी। जिससे आज तक ब्रौ पंचायत का ब्रौ क्षेत्र वंचित था।जनता के अनुरोध पर और बीडीसी सदस्या ब्रौ अमला कश्यप के अथक प्रयासों से अब यह एम्बुलेंस ब्रौ में भी अपनी सेवाएं देंगी। यह  एम्बुलेंस जल शक्ति विभाग  ब्रौ के कार्यालय के समीप रुककर ब्रौ की समस्त जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
जनता की इस एम्बुलेंस सेवा को ब्रौ में रुकने की मांग पिछली पंचायत के समय से चल रही थी।किन्तु इस विषय में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
जब यह विषय वर्तमान बीडीसी सदस्या अमला कश्यप के ध्यान आया तो उन्होंने इस बारे में रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट के परियोजना प्रमुख और कौशल्या मैडम से इस बारे में बात की।
उन्होंने ब्रौ की जनता की मांग को देखते हुए महीने में एक बार ब्रौ में संजीवनी एम्बुलेंस द्वारा सेवाएं प्रदान करने की हामी भरी।
जिसके लिए बीडीसी सदस्या अमला कश्यप ने पूरी ब्रौ क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका आभार जताया है।साथ ही उन्होंने ब्रौ की जनता से आग्रह किया है कि शनिवार (4 सितंबर 2021 ) प्रात:10:30 बजे तक संजीवनी एम्बुलेंस के पास पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

No comments