Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

विधायक किशोरी लाल सागर ने किया निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत बाड़ी में पशु औषधालय का शुभारंभ।

गुरदास जोशी। अखण्ड भारत दर्पण। 21 जून 2022. निरमण्ड खण्ड के तहत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बाड़ी में मंगलवार को पशु औषधालय का शुभा...

गुरदास जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
21 जून 2022.
निरमण्ड खण्ड के तहत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बाड़ी में मंगलवार को पशु औषधालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर ने अपने सम्बोधन में क्षेत्रवासियों को पशु औषधालय की बधाई देते हुए कहा कि पशु औषधालय खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा और उन्हें अपने पशुधन के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस औषधालय को खोलने के लिए उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पूरे क्षेत्र की तरफ से आभार प्रकट किया है।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी,पंचायत समिति अध्यक्ष दलीप ठाकुर ,पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिंद राम वर्मा ,एल. आर. ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता,अशोक ठाकुर पूर्व महामन्त्री आनी मण्डल, प्रधान अरसू दमोदरी देवी,प्रधान बड़ीधार कला देवी,महेंद्र ठाकुर मण्डल सचिव,उमेश ठाकुर मण्डल उपाध्यक्ष,मोहर सिंह प्रभारी,लीला चंद,उपप्रधान बाड़ी, भाग चंद कायथ,पूर्ण ठाकुर,राजू ठाकुर,विदेश निगम,गुरदास जोशी आई टी सैल मण्डल आनी,दुर्गा सिंह आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments