Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, ट्रैक पर गिरी बड़ी -बड़ी चट्टाने।

प्रदेश में लगातार हो रही वारिश से जगह,-जगह भूस्खलन हो रहा है। वीरवार सुबह अचानक कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन हो गय...

प्रदेश में लगातार हो रही वारिश से जगह,-जगह भूस्खलन हो रहा है। वीरवार सुबह अचानक कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते पहाड़ी से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें रेल ट्रैक पर गिरने लगी । इसी दौरान इस ट्रैक पर शिवालिक ट्रेन चल रही थी। सामने पहाड़ी से चट्टानें गिरता देख चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रेन में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेन में  उस समय 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेल ट्रैक पर यह चट्टानें सोलन जिला के पट्टा मोड़ के पास गिरी है। अब रेल ट्रैक पर भूस्खलन होने के बाद शिमला कालका रेलवे ने आगामी रेल संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है।जल्द ही इस ट्रैक पर रेलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है। 

No comments