Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

आनी में गरजी कांग्रेस, सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार तथा अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आनी द्वारा मंगलवार को आनी में ब्लॉक का...

प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार तथा अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आनी द्वारा मंगलवार को आनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।इस रैली मे शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष रूप से मौजूद रहे ।
इस जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता ने भाग लिया। रैली में शामिल लोगों ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 रैली को सम्बोधित करते हुए शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास में पूरी तरह से विफल रही है और प्रदेश में मंहगाई. बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। 
उन्होंने कहा कि किसान बागबानों के हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा सरकार में आज किसान बागबान पर मंहगाई का अतिरिक्त बोझ डाल रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब पूर्णतया बदलाव लाना चाहती है।जिसका प्रमाण हाल ही के मंडी लोकसभा उपचुनाव  में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जीत दिला कर दिया है।
जिसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताया है।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा और एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस में समाहित किया जाएगा।जबकि पूर्व में निगम व बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी पेंशन का पूरा लाभ दिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय विधायक किशोरीलाल सागर की कमियों को उजागर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपने क्षेत्र की समस्याओं को  विधानसभा में नहीं उठाया।जिसके फलस्वरूप क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं का बुरा हाल है। यहां न तो कॉलेजों में स्टाफ पूरा है और न अस्पताल में सर्जन डॉक्टर और यहां की सड़कें भी खस्ताहाल हैं।



 

No comments