Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

निथर में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर ,पांच लोग घायल।

जिला कुल्लू के निथर क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी अंयंत्रित  होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाडी में सवार पांच लोग घा...

जिला कुल्लू के निथर क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी अंयंत्रित  होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाडी में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  एक बोलेरो कैंपर ( एचपी 06ए-1288) तेज रफ्तार से निथर के पास शेगनी, कलोग की तरफ जा रही थी। देखते ही देखते अचानक गाड़ी ढांक से नीचे गिर गई।
गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया ।साथ ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।  स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए रामपुर के खनैरी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चालक महेंद्र पाल पुत्र नीरत सिंह व संगीता पत्नी महेंद्र पाल,विष्णु पुत्र महेंद्र पाल गांव कलोग डाकघर दुराह तहसील निरमंड जिला कुल्लू व नव्या पम्मी पत्नी राजू व सर्गन पुत्री राजू के रुप में की गई है।

हादसा चालक द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

No comments