Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ने दुनिया को कहा अलविदा, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी  का शनिवार सुबह निधन हो गया। जुलाई 1917 में जन्मे श्याम सरन नेगी ने  अपने कर्तव्य नि...

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी  का शनिवार सुबह निधन हो गया। जुलाई 1917 में जन्मे श्याम सरन नेगी ने अपने कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला था।
श्याम सरन नेगी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा गांव के रहने वाले थे।  

106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन की खबर पता चलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर पहुंचने शुरू हो गए। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्याम सरन नेगी की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी।

No comments