Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

आनी, रामपुर, रिकांगपिओ न्यायालय परिसरों में 27 नवम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें।

27 नवम्बर 2022 को विभिन्न न्यायालय परिसरों में लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। न्यायालय परिसर आनी जिला कुल्लू, न्यायालय परिसर र...

27 नवम्बर 2022 को विभिन्न न्यायालय परिसरों में लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। न्यायालय परिसर आनी जिला कुल्लू, न्यायालय परिसर रामपुर जिला शिमला, न्यायालय परिसर रिकांगपिओ जिला किन्नौर में इनका आयोजन किया जा रहा है। इन अदालतों में मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए लोग जल्द से जल्द अपना मामला उक्त न्यायालय परिसर के अलावा जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी कार्यालय रिकांगपिओ में दे सकते हैं।

इन अदलातों में एनआई सेक्शन 138, मनी रिकवरी केस, लेबर डिस्प्यूट केस, बिजली पानी के बिल (कंपाऊंडिंग को छोड़कर), मेंटेनेंस सहित अन्य मामलों को दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक मामले (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, सेवा मामले, राजस्व मामले सहित सिविल मामलों को भी सुनवाई के लिए दिया जा सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को जल्द से जल्द उक्त न्यायालय परिसरों और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी रिकांगपिओ में अपना केस दें ताकि 27 नवम्बर 2022 को तय लोक अदालत में मामला लाया जा सके।

No comments