Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

रोजगार उप-कार्यालय आनी में 16 दिसंबर को सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होगी भर्ती, 21 से 37 आयु वर्ग के युवा ले सकेंगे भाग।

रोजगार उप कार्यालय आनी में 16 दिसम्बर 2022 को सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) की भर्ती की जानी है। इस संबंध में रोजगार कार्यालय कुल्लू ...

रोजगार उप कार्यालय आनी में 16 दिसम्बर 2022 को सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) की भर्ती की जानी है। इस संबंध में रोजगार कार्यालय कुल्लू की ओर से सूचना जारी की गई है। एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर के लिए ये भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है। कुल 100 पदों के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

इच्छुक अभ्यर्थी जो इस भर्ती के तहत नौकरी पाना चाहता है उपरोक्त दिन में सुबह 10 बजे तक रोजगार उप-कार्यालय आनी पहुंचे। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। कम से कम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई को योग्यता शर्तों में शामिल किया गया है। 

जारी सूचना के अनुसार 21 से 37 साल के पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। शिमला, बिलासपुर, ऊना, मंडी और चंडीगढ़ में तैनाती के साथ 16 से लेकर 18 हजार तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती के दिन अभ्यर्थी को सभी मूल दस्तावेजों के साथ -साथ दस्तावेजों की छायाप्रति भी लानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

No comments