Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

विश्व के टॉप गेंदबाजों में तीसरे पायदान पर पहुंची हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर।

भारतीय महिला टीम से खेलने वाली हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर ने टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रेणुका रैंकिंग में अब तीसरे ...

भारतीय महिला टीम से खेलने वाली हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर ने टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रेणुका रैंकिंग में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। रेणुका सिंह ठाकुर के 737 अंक हो गए हैं। डेढ़ माह पहले रेणुका टॉप-20 गेंदबाजों में 13वें पायदान पर थीं। भारत की महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा सूची में  742 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। रेणुका कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज बनीं थी।

उन्होंने 11 विकेट हासिल किए थे। रेणुका ने अंर्तराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। रेणुका ने अब तक खेले कुल 20 अंर्तराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं। रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि वह बेटी की उपलब्धि से बहुत खुश है। रेणुका ने प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी रेणुका देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी।

No comments