Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

यूपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में निरमण्ड में आयोजित हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की अहम बैठक।

निरमण्ड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में आनी विधानसभा कांग...

निरमण्ड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में आनी विधानसभा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें ज़ोनल व बूथ अध्यक्षों तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों एवं समस्त कांग्रेसजनों ने इस बैठक में अपने विचार रखे।
       इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की कार्य क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बूथों एवं अंचलों की कार्यकारिणीयों की मजबूती पर अधिक बल दिया गया। आगामी दिवसों में कांग्रेस पार्टी अवश्य ही अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने प्रति कार्यशील रहेगी।

No comments