Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

डीएवी सरकाघाट की स्मृति आर्य का मुम्बई के हिंदुजा ग्रुप की छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन।

मण्डी जिले के दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट की छात्रा स्मृति आर्य का मुम्बई के हिंदुजा ग्रुप की छात्रवृत्ति के लिए प्रदेश से चयन...

मण्डी जिले के दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट की छात्रा स्मृति आर्य का मुम्बई के हिंदुजा ग्रुप की छात्रवृत्ति के लिए प्रदेश से चयन हुआ है। हिंदुजा फॉउंडेशन हर प्रदेश से 3 छात्रों को धर्म हिंदुजा मेरिट के तहत यह छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
हिमाचल प्रदेश के 3 छात्रों में से एक दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट की स्मृति आर्य भी है। स्मृति आर्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्मृति को शुभकामनाएं दी व भविष्य में भी इसी तरह सफलता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर उन्होंने स्मृति आर्य के साथ- साथ विद्यालय के अध्यापकों को भी बधाई दी जिनकी मेहनत व मार्गदर्शन में इस छात्रा ने सफलता प्राप्त की। सरकाघाट क्षेत्र के लिए भी यह गौरव की बात है।

No comments