Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

5 व 6 मार्च को आनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा व लोकसभा सांसद मण्डी प्रतिभा सिंह ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा व लोकसभा सांसद मण्डी  प्रतिभा सिंह 5 व 6 मार्च को आनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्य...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा व लोकसभा सांसद मण्डी  प्रतिभा सिंह 5 व 6 मार्च को आनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई योजनाएँ जनता को समर्पित करेगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को उनके प्रोग्राम का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया। 5 मार्च को पहला प्रोग्राम आनी विधानसभा के निथर में 11 बजे पब्लिक बैठक के साथ शुरू होगा। इसके बाद दलाश में 1:30 बजे स्थानीय जनता के साथ व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। शाम 4 बजे पुन्नण खड़ में लिंक रोड गाड़ा - डीम का उद्घाटन होगा। इसके बाद चवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। 6 मार्च को 10 बजे आनी विधानसभा में चल रहे विभिन्न  विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 11:45 पर कंड्डा में लिंक रोड कंडूगाड़ से जाओं का उद्घाटन होगा। 3 बजे आनी में सभी सरकारी विभाग के मुख्या के साथ पीडब्लूडी रेस्ट हॉउस में बैठक होगा ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके। इसके बाद शाम 5 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा आनी से सड़क मार्ग होते रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

No comments