Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद।

बहुजन समाज पार्टी मंडी लोकसभा क्षेत्र और कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांझे बसपा संस्थापक साहब कांशी राम की 89वी जयंती कार्यक्रम डॉ...

बहुजन समाज पार्टी मंडी लोकसभा क्षेत्र और कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांझे बसपा संस्थापक साहब कांशी राम की 89वी जयंती कार्यक्रम डॉक्टर अंबेडकर भवन, सुहड़ा मुहला, मण्डी शहर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में कार्यकर्ताओ ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया और हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया ।
रिटायर्ड प्रिंसिपल दीप कुमार संधू, महासचिव बसपा जिला मंडी ने बताया की इस कार्यक्रम की शुरआत में मुख्य अतिथि नरेश जाटव बसपा प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश और विशिष्ट अतिथि विजय बाहड़ी बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश का बसपा कार्यकर्ताओ ने हिमाचली परंपरागत तरीके से पहाड़ी टोपी पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। 
नरेश जाटव प्रदेश प्रभारी ने कहा की साहब कांशी राम ने भारत देश के गरीब मजलूम और सताए हुए समाज को हुक्मरान बनने का मौका दिया भारत और प्रदेशों में बन रही सरकारें गरीबों का हक अधिकार छीन कर पूंजीपतियों के घर भरने का काम कर रही है ।
विजय बाहड़ी बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के कहा हिमाचल प्रदेश में सिर्फ सरकार बदली है जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई भतीजाबाद और जनता पर अत्याचार में कोई कमी नही आई है।

हिमाचल प्रदेश में बसपा के पहले अध्यक्ष एन आर चौहान का भी कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम आगमन पर जोरदार स्वागत किया उन्होंने कहा की साहब कांशी राम ने कड़ी मेहनत और तपस्या से संतो गुरुओं महापुरुषों के मिशन मूवमेंट नई दिशा दी है हम सबका कर्तव्य है हिमाचल प्रदेश के जन जन तक पहुंचाएं। 
डॉक्टर धर्म सिंह भाटिया प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओ से सच्ची लगन और मेहनत से पार्टी को आगे बढ़ाने का आहवान किया।
ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव ने युवाओं और महिलाओं से आगे बढ़कर संगठन में काम करने का आह्वान किया ।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज, बसपा जिलाध्यक्ष मंडी, हिमाचल प्रदेश ने कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

No comments