Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

गुगरा-कुटवा सड़क मार्ग को जन हित में जल्द चालू करने की मांग:- ज्योति लाल सुमन।

▶️ कुटवा,डहवी व धार गांव से कॉलेज छात्र रोजाना टैक्सी में सफर करने को मजबूर। ▶️आम जनता अपना सामान पीठ पर ढोने के लिए विवश। ब्यूरो रिपोर्ट आन...

▶️ कुटवा,डहवी व धार गांव से कॉलेज छात्र रोजाना टैक्सी में सफर करने को मजबूर।
▶️आम जनता अपना सामान पीठ पर ढोने के लिए विवश।
ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत देउठी के अंतर्गत गुगरा - कुटवा संपर्क मार्ग  11 अगस्त 2022 के दिन क्षेत्र में बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त है। प्रदेश लोक निर्माण विभाग के आनी उपमण्डल ने अब तक इसे ठीक करने की जरूरत नहीं समझी। इसी कारण इस रूट पर प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस अपने गंतव्य तक नहीं जा रही है।इस मार्ग के ख़राब होने के फलस्वरूप क्षेत्रवासियों और कॉलेज विद्यार्थियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र के समाजसेवी ज्योति लाल सुमन ने लोक निर्माण विभाग के आनी उप मण्डल के आला अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क मार्ग को  जन हित में प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक किया जाए ताकि इस मार्ग पर बस रूट पूरी तरह से बहाल हो जाए।


No comments