Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

बिऊगल पंचायत के कोटधार में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।

आनी खण्ड  की बिऊंगल पंचायत के कोटधार गांव में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया   गया।  नाग देवता शगोगी ग्राम संगठन की प...

आनी खण्ड  की बिऊंगल पंचायत के कोटधार गांव में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया   गया। 
नाग देवता शगोगी ग्राम संगठन की प्रधान ममता वर्मा ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्यातिथि समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
 ग्राम संगठन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह चलोली,मशोग, गवालधार,लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह चोकी,सभी ने लोकनृत्य, नाटी, समूहगान, एकलगान्न,भाषण,कविता,से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया तथा कुमारी श्वेता और  शीतल ने सुंदर डांस करके सबका मन मोहा। 

भाषण में मीना प्रथम और प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। सुरभि सहित सभी स्कूली व स्वयं सहायता समूहों की कलाकारों ने पहाड़ी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
कार्यक्रम के मुख्यातिथि घनश्याम शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की हर बेटी,महिला हर विषय में निपुण है । शिक्षा,खेलो,समाजिक कार्य में महिलाओं की अहम भूमिका रही है।  
महिलाएं गांव की स्वच्छता, मेलो,उत्सवों में सबसे आगे काम कर रही है।  इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि संजीव शर्मा,सचिव संतोष कुमार,प्रधान ग्राम सुधार कमेटी ममता ठाकुर,प्रियंका शर्मा,वीना राठी, अनु, स्वीटी शर्मा,सरसा,सहित स्वयं सहायता समूहों की सभी सदस्य उपस्थित थे। घनश्याम शर्मा ने विजेता व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

No comments