X ▶️यहां अध्यक्ष पद की दौड़ में अनुपमा आगे हैं। ▶️कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुपमा अध्यक्षा और गुलाब ठाकुर उपाध्यक्ष के पदों पर त...
▶️कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुपमा अध्यक्षा और गुलाब ठाकुर उपाध्यक्ष के पदों पर ताजपोशी हो सकती है।
▶️जबकि अनुपमा और होमेश्वरी जोशी में अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं।क्योंकि दोनों अनुसूचित जाति से संबंधित महिला सदस्य हैं।
▶️इस पूरे प्रकरण की नज़रे सदस्य होमेश्वरी जोशी के ऊपर टिकी हैं।उनको मनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
▶️ वर्तमान अध्यक्षा और उपाध्यक्ष की कुर्सी को गिराने में अपनों का हाथ।
25मार्च।डी.पी.रावत।
ब्यूरो रिपोर्ट आनी (कुल्लू)।
कुल्लू जिले के बाह्य सिराज क्षेत्र के अंतर्गत आनी कस्बे में नव गठित नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर खतरा मंडरा रहा है।
यूं तो अक्सर नगर पंचायत, पंचायत समिति ( BDC),नगर पालिका और नगर निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रदेश सरकार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बदल जाते रहे हैं।
मगर आनी में इसकी वजह सत्ता परिवर्तन नहीं है। यहां आपसी तालमेल की कमी,गुट बाज़ी,अहंकार इसकी वजह प्रतीत होती है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत आनी की कार्यकारिणी में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए वार्ड सदस्य शशि मल्होत्रा और गुलाब ठाकुर ने डीसी कुल्लू को इस बाबत लिखित जानकारी दी है। जानकारी यह भी है कि 27 मार्च सोमवार को नगर पंचायत आनी की कार्यकारिणी में अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रबल संभावना है। इस कार्यकारिणी में
भाजपा समर्थित सदस्य,5 कांग्रेस समर्थित सदस्य 2 और कुल 7 सदस्य हैं।अध्यक्षा सरसा देवी एवम उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर के गुट से सम्बंधित है। जबकि शशि मल्होत्रा,गुलाब ठाकुर, धर्मपाल वर्तमान विधायक लोकेंद्र कुमार गुट से सम्बंधित बताए जा रहे हैं।जबकि अनुपमा और होमश्वरी जोशी कांग्रेस पार्टी से समर्थित सदस्य होने की खबर है। अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के साथ आरक्षित है।
जबकि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है।
जबकि अनुपमा और होमेश्वरी जोशी में अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं।
क्योंकि दोनों अनुसूचित जाति से संबंधित महिला सदस्य हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुपमा अध्यक्षा और गुलाब ठाकुर उपाध्यक्ष के पदों पर ताजपोशी हो सकती है।
इस पूरे प्रकरण की नज़रे सदस्य होमेश्वरी जोशी के ऊपर टिकी हैं।उनको मनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां अध्यक्ष पद की दौड़ में अनुपमा आगे हैं।
आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
सनद रहे कि जिला प्रशासन कुल्लू ने 2020 में नगर पंचायत आनी का गठन आस पास की पांच ग्राम पंचायतों आनी,जाबण,कराणा, बखनाओं,कुंगश आदि से कुछ क्षेत्र काट कर किया गया है। अप्रैल 2020 में यहां पहली बार निर्वाचन हुआ। तब से आज तक अध्यक्षा सरसा देवी एवम उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा हैं।
गौरतलब है कि इस नगर पंचायत के गठन के खिलाफ़ उपरोक्त ग्राम पंचायतों के कुछ लोगों ने माननीय प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। माननीय न्यायालय ने जिला प्रशासन कुल्लू को इनके गठन में वैधानिक नियमों का पालन नहीं करने का दोषी पाए जाने पर नगर पंचायत आनी को अक्तूबर 2022 में निरस्त कर दिया है। इस नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने संयुक्त रूप से माननीय न्यायालय के समक्ष पुनर्विचार याचिका दायर की है और अब प्रदेश उच्च न्यायालय ने नगर पंचायत आनी को जनहित में तब तक बहाल करने अस्थाई व्यवस्था की है जब तक इस पूरे मामले की सुनवाई पूर्ण नहीं हो जाती।
No comments