Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

बसपा प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ का परंपरागत हिमाचली तरीके से स्वागत, संगठन में किया बदलाव।

बसपा प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ का परंपरागत हिमाचली तरीके से स्वागत, संगठन में किया बदलाव।  वीडियो बाइट : अशोक सिद्धार्थ, पूर...

बसपा प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ का परंपरागत हिमाचली तरीके से स्वागत, संगठन में किया बदलाव। 

वीडियो बाइट : अशोक सिद्धार्थ, पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रभारी, बसपा हिमाचल प्रदेश

शिमला 28 मई, 2023 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश कार्यलय न्यू शिमला में नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ पूर्व राज्यसभा सांसद और दयाचंद का नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परंपरागत हिमाचली तरीके से पहाड़ी टोपी और खतक पहनाकर जोरदार स्वागत किया
ज्ञान चंद भाटिया, प्रदेश महासचिव और प्रदेश कार्यकारणी कार्यालय सचिव ने बताया की अशोक सिद्धार्थ प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश स्तरीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की बसपा सुप्रीमों मायावती द्वारा उनको हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है जिसको पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निरंतर प्रयास से पार्टी को मजबूत करेगे
दयाचंद प्रदेश प्रभारी ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया
नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ का प्रदेश स्तरीय बैठक के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया
इस बैठक में प्रो प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव को मण्डी लोकसभा क्षेत्र, विक्रम नायर प्रदेश महासचिव को शिमला लोकसभा क्षेत्र, कांशी राम को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी को आगे बढ़ाया गया तथा कांगड़ा जिले की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के शालीराम को कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का नया प्रभारी लगाया गया 
इस बैठक में विजय बाहडी, प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश भाटोली, प्रदेश महासचिव, डॉक्टर धर्म सिंह भाटिया, प्रदेश महासचिव, लेखराज, प्रदेश महासचिव, प्रवीण कौशल, प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, जरनैल सिंह प्रभारी जिला हमीरपुर, भगत लाल सकटा, प्रभारी जिला शिमला, शिव कुमार प्रभारी जिला कांगड़ा, डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज जिलाध्यक्ष मंडी, पवन चौधरी, जिलाध्यक्ष कांगड़ा, कामेश्वर जिलाध्यक्ष शिमला, रत्न चंद जिलाध्यक्ष हमीरपुर, लेखराज कतनोरिया, जिलाध्यक्ष ऊना, वीरेंद्र भाटिया, जिलाध्यक्ष सोलन, सीमा देवी, जिलाध्यक्ष सिरमौर, दीप कुमार संधू महासचिव जिला मंडी, तारा चंद अध्यक्ष दरंग विधानसभा और अन्य कार्यकर्ता विशेष रुप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

No comments