Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ज़िला स्तरीय आनी मेले का आगाज़।

8 मई। आनी(कुल्लू) डी.पी.रावत। उपमण्डल मुख्यालय आनी में हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय आनी मेले का शुभारंभ जिलाधीश कुल्...

8 मई।
आनी(कुल्लू)
डी.पी.रावत।
उपमण्डल मुख्यालय आनी में हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय आनी मेले का शुभारंभ जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग (भारतीय प्रशासनिक सेवाएं,अधिकारी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में स्थानीय लोक संस्कृति के संरक्षण एवम संवर्धन की आम जनता से अपील की।
उन्होंने काथला गांव के लिए शीघ्र अति शीघ्र पांच -सात स्ट्रीट सोलर लाइट स्वीकृत करने की बात कही। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पंचायत आनी की अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी द्वारा रखी गई सभी मांगों पर एस्टीमेट के अनुरूप जल्द ही धन राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत आनी की अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी की अगुआई में मेला कमेटी ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मेले में क्षेत्र के प्रमुख देवता शमश्री महादेव,कुंगशी महादेव पनेउई नाग, देहूरी नाग,बिंगढ़ी नाग और कुल क्षेत्र महादेव ओलवा लोकवाद्य यंत्रों की थाप पर लोक नृत्य करते हुए अपने सैंकड़ों हारयानों, कारकरिंदों,श्रद्धालुओं व भक्तों सहित मेले में शरीक हुए।
शमशरी महादेव का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसा,कारकूनों ने प्रशासन से जताई नाराज़गी।
राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम के साथ एनएच 305 पर शमशरी महादेव का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसा और उनके कारकूनों ने प्रशासन से जताई नाराज़गी।
उन्होंने ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समान्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन को महादेव के आगमन के समय ट्रैफिक रोका जाना चाहिए ताकि महादेव का काफ़िला देव संस्कृति और देव नीति का निर्वहन करते हुए निर्बाध गति से आगे बढ़ सके।
विभागीय अधिकारी मेले में लगी प्रदर्शनी में रिब्बन काटने के लिए उपायुक्त का इंतज़ार करते रह गए।
अकसर ज़िला स्तरीय आनी मेले में लगी प्रदर्शनियों का शुभारंभ रिब्बन काट कर मुख्य अतिथि मंच पर विराजमान होने से पहले करते आए हैं।
मगर इस मर्तबा यानी ज़िला स्तरीय आनी मेला 2023 में मेला आयोजक मुख्यातिथि को मुख्य स्वागत द्वार से सीधे देवताओं के स्थान पर ले गए और तत्पश्चात मंच पर। प्रदर्शनियों का शुभारम्भ लगभग दो घण्टे बाद हुआ। जिसके फलस्वरूप विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।इस मौके पर स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार,नरेश वर्मा उप मण्डल दण्ड अधिकारी (हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं, अधिकारी),पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधान सभा चुनाव 2017 व स्वंतत्र प्रत्याशी विधान सभा चुनाव 2022 परस राम, पूर्व बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, जॉन डिसूज़ा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार,एडवोकेट सुनील मियां,एडवोकेट दलीप जोशी,कांग्रेस नेता चंद्र शर्मा,भाजपा नेता वेद ठाकुर, ग्राम पंचायत मुहान के प्रधान संतोष ठाकुर,कारोबारी विनोद चंदेल,कारोबारी फकीर चन्द वर्मा,आदि भी मौजूद रहे।

No comments