Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

समलेटा के पास भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद।

9 जुलाई। समलेटा के पास भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद। बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बार...



9 जुलाई।
समलेटा के पास भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद।
बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर समलेटा के पास भूस्खलन हो गया। इससे फोरलेन वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से स्वारघाट-मनाली नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने का आग्रह या है।बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कामकाजी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क भारी फिसलन के कारण बंद हो गई है।बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कामकाजी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क भारी फिसलन के कारण बंद हो गई है।जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। कई सडक़ों पर जलभराव की समस्या रहीद। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। भारी बारिश से ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क पर छत गांव के पास इतनी फिसल हो गई कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
 इसके बाद छत गांव के पास इसे अस्थायी रूप से बनाया गया है। पक्की नहीं होने के कारण भारी बारिश में सड़क पर फिसलन हो जाती है। सड़क के बंद होने से लोगों को झंडूता जाने के लिए भगेड़-झंडूता सड़क से लंबा सफर करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। इस कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेती का कार्य ठप हो गया है। धान का बीज डालने के लिए खेतों को तैयार किया जाना था। साथ ही मक्की की निराई गुडाई का कार्य भी रुक गया है।

No comments