Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

चंद्रयान -3 की कामयाब लैंडिंग,चांद पर लहराया तिरंगा , चांद पर पहुंचा भारत, रचा इतिहास,

 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। चांद क...




 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण की पूरे देश को शुभकामनाएं दी है।

इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।

तब रूस के नाम हो जाता यह रिकॉर्ड भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था।

21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया।

चंद्रयान- 3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हुआ था।

पी एम मोदी ने कहा- भारत ने रचा इतिहास,

स्पेस सांइस की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की टीम और देशवासियों को बधाई दी है, भारत ने स्पेस साइंस के दुनिया में इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों, इसरो और चंद्रयान- 3 की टीम की बधाई दी है. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा अब दूर नही है।


No comments