Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब - हरियाणा सड़कों पर उतरे किसान, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर सील; साढ़े 5 हजार जवान तैनात

 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा के किसान संगठनों ने बाढ़ से खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर आज चंडीगढ़ म...


 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा के किसान संगठनों ने बाढ़ से खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया है। किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। इन सभी जगह बैरिकेडिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स तैनात कर दी गई है। मौके पर भारी जाम लग गया है और हालात तनावपूर्ण हो गए है।

किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं पर चार हजार और मोहाली पुलिस ने 1500 पुलिसर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने सोमवार को शहर के सभी प्रवेशद्वारों की जांच की। किसानों को शहर में दाखिल होने से रोकने के लिए सभी डिवीजन के डीएसपी की जिम्मेदारी लगाई है। पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ में घुसकर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में धरना देना चाहते हैं। चंडीगढ़ पुलिस किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की योजना बना रही है। हालाकि पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ आने वाले कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है

No comments