Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

हिमाचल में पहली बार, पूरे राज्य में धान खरीदेगी सरकार, इस तरीक को शुरु होगी खरीद

शिमला- धान की खरीद को लेकर अपडेट सामने आई है। बता दे हिमाचल में गत वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम व हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति न...


शिमला- धान की खरीद को लेकर अपडेट सामने आई है। बता दे हिमाचल में गत वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम व हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी, लेकिन इस बार  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  जो कि खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री भी हैं, के निर्देशानुसार किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य  2203  रुपये प्रति किंवटल का लाभ देने हेतु धान की खरीद सारे प्रदेश में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी।

जानकारी अनुसार प्रदेश में धान की खरीद 03.10.2023 से लेकर 26.12.2023 तक की जायेगी। धान की खरीद प्रदेश में 9 मण्डियों अनाज मंडी फतेहपूर, रियाली, मिलवां जिला कांगडा, धौला कुआं, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना के माधयम से की जाएगी।

 किसानों को  पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद फसल बिकी हेतु पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए पोर्टल 20.09.2023 से खोल दिया जाएगा। किसान को सही उपज की विक्रय राशि 48 घण्टे के अन्दर ऑनलाईन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।

No comments