Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जालंधर के लैदर कंप्लेक्स में स्थित फैक्ट्री में लगी भयानक आग,

ABD न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब लैदर कंप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में द...

ABD न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब लैदर कंप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में देखते ही देखते भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति काफी समय तक फैक्टरी में ही फंसा रहा, जिसको मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग भयानक होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्टरी किस की और किस तरह का काम होता है फिलहाल पता नहीं लग पाया है। मौके पर पहुंचे लीडिंग फायर मैन रजिंदर सहोता ने मीडिया को बताया कि 12 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिलते ही लैदर कंप्लेक्स पहुंच कर आग पर काबू पाने के साथ-साथ फैक्टरी में फंसे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया। इस घटना के बाद जहां स्थानीय पुलिस पहुंची वहीं फैक्ट्री मालिक भी घटना की सुचना मिलते ही फ़ैक्ट्री में पहुंच गए। वहीं पुलिस और फायर कर्मियों का कहना है कि फ़ैक्ट्री में लगी आग के कारणों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़ैक्ट्री का काफी नुकसान हुआ है और फायर कर्मियों ने देर रात बड़ी मुशक़्क़त से आग पर काबू पा लिया था।

No comments