Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब, जिला फिरोजपुर में मोबाइल को लेकर हुई बहस के बाद चली गोली, दो सगे भाइयों की हुई मौत,

 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब : फिरोजपुर के गांव भावड़ा से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां मामूली विवाद के बाद गोलियां चलने स...


 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब : फिरोजपुर के गांव भावड़ा से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां मामूली विवाद के बाद गोलियां चलने से दो नौजवान युवकों की मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बहस के बाद हुई फायरिंग में दो भाइयों की मौत हो गई है। बहस मोबाइल को लेकर हुई बताई जा रही है, जिसके बाद आरोपियों ने गोली चला दी और गोली लगने से फरीदकोट के गांव आराईआ वाला के दो सगे भाई घायल हो गए। इन घायल हुए दोनों भाइयों को जख्मी हालत में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक भाइयों की पहचान जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस वाले भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जाँच शुरु कर दी है।

No comments