Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब के जालंधर में हुई फायरिंग, इस मामले को लेकर लड़ने का टाईम किया फिक्स

पंजाब के जालंधर में फायरिंग होने का मामला सामने आया है।बता दे जालंधर- अमृतसर हाईवे से सटे गांव लिद्दड़ां के फ्लाईओवर के नीचे दो गुटों के बीच...

पंजाब के जालंधर में फायरिंग होने का मामला सामने आया है।बता दे जालंधर- अमृतसर हाईवे से सटे गांव लिद्दड़ां के फ्लाईओवर के नीचे दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया।


इस दौरान तकरार इतनी बढ़ गई के सरेआम बदमाशों ने गोलियां चला दी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक युवक सरेआम गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। 

  मीडिया रिपोर्ट अनुसार दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर गांव लिद्दड़ां के फ्लाईओवर के नीचे गोलीबारी की वारदात हुई। बताया जा रहा है वारदात में तीन लोग घायल हुए है।

घटना स्थान पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि तेज रफ्तार वाहन चलाने से रोकने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो गुटों ने एक दूसरे को टाइम दिया। एक गुट पहले से ही मौक पर मौजूद था। जिसके बाद दोनो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। 

वहीं किसी ने घटनास्थल से कंट्रोल रुम में फोन कर इसकी जानकरी दी। मौके पर पहुंचे थाना मकसूदां के एसएचओ  सिंकदर सिंह ने जांच की और बताया कि उन्हें कंट्रोल रुम से फोन आया था।

जब मौके पर पहुंचे तो कोई भी पार्टी मौजूद नहीं थी और कोई भी शिकायत थाने में नहीं आई। लेकिन लड़ाई होने की जानकारी जरुर मिली है। वहीं जिस व्यकित ने कंट्रोल रुम में फोन करके जानकारी दी है। उसकी तलाश की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।

Firing took place in Punjab's Jalandhar, fixed the time to fight on this issue

No comments