Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जालंधर शहर में महिला की हुई मौत बेटों पर लगा हत्या का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर  अधीन पड़ते आबादपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकार...


 अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर 

अधीन पड़ते आबादपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रमेश रानी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आबादपुरा की गली नंबर 4 की रहने वाली रमेश रानी अपने 3 बेटों के साथ रहती थी, जोकि अभी कुंवारे है। मोहल्ला निवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि उसके 2 बेटे उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे। मोहल्ला निवासियों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी वह अक्सर अपनी मां से मारपीट करते रहते थे। जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह महिला से मारपीट हुई जिसके कारण वह घायल हो गई घायल महिला को रिक्शा पर बैठाकर नज़दीकी अस्पताल लिजाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस के थाना प्रभारी व एसीपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




No comments