Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

कपूरथला - जालंधर माडर्न जेल में कैदी को पीटा, एक ने हाथ पकड़े तो दूसरे ने नाक पर कड़ा मारा, मामला दर्ज

  ABD NEWS कपूरथला : कपूरथला - जालंधर, माडर्न जेल में दो कैदियों ने एक कैदी को पीट दिया। घायल कैदी को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करव...

 

ABD NEWS कपूरथला : कपूरथला - जालंधर, माडर्न जेल में दो कैदियों ने एक कैदी को पीट दिया। घायल कैदी को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ मारपीट व जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। माडर्न जेल की बैरक नंबर-3 में बंद कैदी बरकत मसीह निवासी ईसा नगर फिरोजपुर ने बताया कि वह बैरक में मौजूद था। बैरक

में उसके साथ अशोक कुमार और आकाश भी बंद हैं। उसने बताया कि अकारण ही अशोक कुमार ने उसकी दोनों बाजुओं को जोर से पकड़ लिया और आकाश ने हाथ में पहना कड़ा उसकी नाक पर मारा। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। जेल स्टाफ ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

No comments