Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब ,पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंदर सिंह चहल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज,

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पटियाला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंदर सिंह चहल की आय से अधिक संपत्ति मामले मे...


अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पटियाला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंदर सिंह चहल की आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत याचिका बुधवार को एडिशनल सेशन जज की अदालत ने खारिज कर दिया। इसकी पुष्टि सीनियर विजिलेंस अधिकारियों ने की है। विजिलेंस ने मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक आय व खर्च की जांच करने पर पाया है कि चहल परिवार की कुल इनकम 7 करोड़ 85 लाख 16 हजार 905 रुपये बनती थी। वहीं खर्च 31 करोड़ 79 लाख 89 हजार 11 रुपये किया गया था। इसके बाद चहल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से चहल की तलाश की जा रही है लेकिन पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है।

No comments