Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

Una News: ऊना के ऊपरी बसाल गांव में तेजधार हथियार से महिला की हत्या

        वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो :             अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़। प्रदेश के ऊना में थाना सदर के तहत आते ऊप...

        वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो :
            अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।

प्रदेश के ऊना में थाना सदर के तहत आते ऊपरी बसाल गांव में सोमवार देररात एक महिला की तेजधार हथियार के वार से हत्या कर दी गई।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में थाना सदर के तहत आते ऊपरी बसाल गांव में सोमवार देररात एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला एक किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक महिला की पहचान रीना (27) निवासी जलग्रां तहसील व जिला ऊना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार रीना बसाल में ही एक बैग बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। जिस मकान में महिला किराये पर रहती थी उसके मालिक पंजाब के रूपनगर में रहते हैं। बताया जा रहा कि मकान मालिक के भाई राम आसरा का मकान भी साथ में ही है। मंगलवार सुबह जब राम आसरा टहलते हुए अपने भाई के मकान के पास पहुंचा तो उसने रीना को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
इसके बाद घर के एक कमरे में जाकर देखा तो रीना का शव खून से लथपथ हालत में मिला। राम आसरा ने तुरंत ग्राम पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मकान मालिक और मृतक महिला के एक रिश्तेदार को इस वारदात की जानकारी देकर बुलाया गया है। जल्द इस मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

1 comment