ABD NEWS- मोरक्को में भारी भूकंप से तबाही होने की सूचना मिली है। जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात आए भूकंप के इन झटक...
ABD NEWS- मोरक्को में भारी भूकंप से तबाही होने की सूचना मिली है। जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात आए भूकंप के इन झटकों ने सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।
बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। 6.8 के जोरदार झटके से मोरक्को में न सिर्फ तबाही देखने को मिली है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।
सोशल मीडिया पर मोरक्को में भूकंप (Morocco Earthquake) से मची तबाही के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। सामने आए वीडियोज (Morocco Earthquake Video) में देखा जा सकता है कि मलबा गलियों में बिखरा पड़ा है। लोगों की अलमारी और दूसरे सामान मलबे में दबे हुए हैं। लोग सड़कों के किनारे बैठे हुए हैं।भारी नुकसान हुआ है।
Strong earthquake hits Morocco, so many deaths
No comments