Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक इतने युवाओं को मिली नौकरियां

 ABD NEWS- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की और से मिशन रोजगार के तहत युवकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे है। नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर ...

 ABD NEWS- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की और से मिशन रोजगार के तहत युवकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे है। नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर प्रोग्राम निगम भवन में आयोजित किया गया। सीएम भगवंत मान ने अलग-अलग विभागों के 249 नव नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे।  



अपने भाषण के दौरान  सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 249 नौजवानों को नौकरी और नियुक्ति पत्र देने जा रहे है जिसमें अलग अलग विभाग मे  नियुक्ति होंगी। 

मान ने कहा आने वाले दिनों में ओर भी मौके मिलेंगे और नौकरियां दी जाएंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री राज्य के करीब 35 हजार युवाओं को नौकरी देने का दावा कर चुके हैं। पिछले करीब डेढ़ साल में पंजाब सरकार विभिन्न सरकारी विभागों के अलग-अलग पदों पर भर्ती कर चुकी है। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि UPSC सेंटर में ही हॉस्टल और लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सेंटरों में पढ़ाई के बाद पंजाबी युवा IAS, IPS बनकर निकलेंगे। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज का स्पेशल दिन है, क्योंकि 36 हजार नौकरियां देने का आंकड़ा पार कर लिया गया है। आज की नियुक्तियों को मिलाकर कुल 36097 नौकरियां दी जा चुकी हैं। 

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann distributed appointment letters to the youth, till now so many youth have got jobs.

No comments