Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

बुलेट ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, दूर तक घसीटता रहा, हुई मौत

 लुधियाना: एक बुलेट सवार ने व्यक्ति को बुरी तरह रौंद डाला। जानकारी अनुसार लुधियाना के ढोलेवाल मिलर गंज पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े एक...

 लुधियाना: एक बुलेट सवार ने व्यक्ति को बुरी तरह रौंद डाला। जानकारी अनुसार लुधियाना के ढोलेवाल मिलर गंज पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी।


मिडिया रिर्पोट के आधार पर इस हादसे में व्यक्ति दूर जा गिरा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति भी घायल हो गया।

इस बारे लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। मिलरगंज थाने के एएसआई पुरूषोत्तम लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। शख्स के सिर और चेहरे पर कई चोटें आईं। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। मृतक की तस्वीर जिले के विभिन्न थानों में भेज दी गई है ताकि शिकायत मिलने पर उसकी पहचान की जा सके।

The bullet hit a person walking on the road, dragged him a distance and died

No comments