Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

कनाडाई पंजाबी गायक के भारत में होने वाले शो हुए कैंसल,मुंबई में फाड़े गए पोस्टर

  ABD NEWS- पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शूभ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है। बता दे इस गायक का भारत में सिंगिंग शो था,जो कि अब कैंसल कर द...

 ABD NEWS- पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शूभ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है। बता दे इस गायक का भारत में सिंगिंग शो था,जो कि अब कैंसल कर दिया गया है।




बता दे कनाडाई-पंजाबी सिंगर शुभ को भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर डालना काफी महंगा पड़ गया है। जिस कारण मुंबई में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। 


इसकी जानकारी ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो ने दी है। इस बारे में कंपनी ने कहा कि कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का भारत के लिए 'स्टिल रोलिन' दौरा "रद्द" हो गया है।


आपको बता दें कि अब बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।


बताया जा रहा है कि मुंबई में शुभ का 23 से 25 सिंतबर तक शो है, इसके बाद वह 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ व 7 अक्तूबर को लुधियाना आ रहा है लेकिन उसके आने से पहले ही युवा मोर्चा के नेताओं की तरफ से मुंबई में प्रदर्शन कर शुभ के शो के पोस्टर फाड़े दिए।



 Canadian Punjabi singer's shows in India cancelled, posters torn in Mumbai

No comments