Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

फिरोजपुर में दो किलो हेरोइन के साथ दो पंजाब पुलिस के मुलाजिम गिरफ्तार ,

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पंजाब पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है बता दें कि फिरोजपुर में वीरवार रात साढ़े नौ बजे अंतरराष्ट्...

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पंजाब पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है बता दें कि फिरोजपुर में वीरवार रात साढ़े नौ बजे अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर जल्लो के चौक के पास स्थानीय पुलिस ने जालंधर जिले के दो पंजाब पुलिस मुलाजिमों को दो किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि फिरोजपुर पुलिस इस बात को लेकर कुछ बताने से इन्कार कर रही है। इस सम्बंध में जालंधर ग्रामीण के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि जालंधर के ये मुलाजिम सीक्रेट मिशन पर फिरोजपुर नशा तस्करों का नेटवर्क तोड़ने पहुंचे थे। गोपनीयता की वजह से अभी कुछ बता नहीं सकते। अगर फिरोजपुर पुलिस के सूत्रों की मानें तो फिरोजपुर में पकड़े गए यह दोनों पुलिस मुलाजिम नशा तस्करी में सक्रिय थे। जालंधर नंबर की गाड़ी के बोनट से दो किलो हेरोइन बरामद की गई। देर रात तक फिरोजपुर और जालंधर के पुलिस अधिकारियों ने कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से इन्कार कर दिया है।
 

No comments