Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

भयानक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में गिरी,मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे

 ABD NEWS- चम्बा- मणिमहेश यात्रा से लौट रहे कांगड़ा के जसूर निवासी दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों...

 ABD NEWS- चम्बा- मणिमहेश यात्रा से लौट रहे कांगड़ा के जसूर निवासी दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को रावी के बीच गिरी कार से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।


 शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है भरमौर -पठानकोट हाईवे पर गहरा के समीप सिन्धुवा नामक स्थान एक कार अनियंत्रित हो रावी नदी में जा गिरी। 

हादसे के बाद गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस टीम को दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने रावी नदी में उतरकर वाहन में फंसे दोनों शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचा। 

इस बारे डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Terrible road accident, devotees' car fell into Ravi river, Manimahesh was returning from Yatra.

No comments