Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब के जिला लुधियाना में बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पावडर डालकर युवक से लाखों रूपये लूटकर हुए फरार।

  अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / लुधियाना : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला लुधियाना में देर रात हार्डीज वर्ल्ड पुल पर बदमाशों ...

 

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / लुधियाना : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला लुधियाना में देर रात हार्डीज वर्ल्ड पुल पर बदमाशों ने बैटरी कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डाल कर करीब तीन लाख रुपए कैश लूट लिए। आंखों में मिर्च पावडर जाने से काफी देर तक युवक अपनी आंखें नहीं खोल पाया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस और बैटरी कंपनी के मालिक मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। युवक बार बार अपने बयान बदल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक प्रिंस लाडोवाल स्थित बैटरी बनाने की एक फैक्ट्री में काम करता है। रोजाना की तरह फैक्ट्री मालिक राजेंद्र सिंह ने उसको मार्केट से पेमेंट लेने के लिए भेजा था। रात को वह फैक्टरी मालिक की कार में कलेक्शन कर लौट रहा था तो उसके पास करीब तीन लाख रुपए थे। रास्ते में हार्डीज वर्ल्ड पुल पर उसके साथ वारदात हो गई। युवक ने बताया कि वह फैक्ट्री मालिक की कार में पेमेंट लेकर वापस लौट रहा था। हार्डीज वर्ड वाले पुल के ऊपर उसको कुछ लुटेरों ने घेर लिया। उसकी आंखों में मिर्ची पावडर डालकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है और कर्मी द्वारा लूट की कहानी बनाई जा रही है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों मुताबिक फिलहाल लूट हुई होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। थाना लाडोवाल के एस एच ओ जगदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फैक्ट्री वर्कर प्रिंस से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जिन रास्तों से वह आया है पुलिस वहां लगे सेफ सिटी कैमरे भी चैक करवाएगी।

No comments