Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब-दिल्ली के एयरपोर्टों की दोहरी सुरक्षा ,अस्थाई हवाई अड्डा प्रवेश पास पर भी रोक।

  अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / दिल्ली : आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। इसे लेकर भारत की ब्यूरो ऑ...





 
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / दिल्ली : आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। इसे लेकर भारत की ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बी सी ए एस ) ने सोमवार को सख्त आदेश जारी किए हैं। जिसमें तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी किए गए पत्र में उन्होंने कहा- एयर इंडिया के यात्रियों को दिल्ली के आई जी आई एयरपोर्ट और पंजाब के सभी एयरपोर्ट पर 30 नवंबर तक दोहरी सुरक्षा जांच के दायरे से गुजरना होगा। जिससे यात्रियों का काफी समय जाया होगा। मगर सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने ये फैसला सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने कहा- एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप्स, हवाई क्षेत्रों, वायु सेना स्टेशनों, हेलीपैड, फ्लाइंग स्कूलों, विमानन प्रशिक्षण संस्थानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, भारतीय एजेंसियों खतरे के संबंध में लगातार जानकारी साझा कर रही है। बता दें कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि TAEP (अस्थाई हवाई अड्डा प्रवेश पास) पर फिलहाल पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश भी इस माह 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। हवाई अड्डों पर घूमने के लिए टिकट लेना पड़ता है। जिसे एयरपोर्ट की भाषा में TAEP पास कहा जाता है।

No comments