Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

प्रदेश में छह साल की उम्र में पहली में एडमिशन, आज कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसला

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12:00 बजे राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री के दिल...

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12:00 बजे राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली एम्स से लौटने के बाद यह पहली मीटिंग है, इसलिए इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। राज्य सरकार एजुकेशन सेक्टर में कई तरह के सुधार करने जा रही है। इसी क्रम में एक कदम यह उठाया जा रहा है कि अब पहली कक्षा में छह साल उम्र के बच्चे को ही एडमिशन दी जाएगी। शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग में यह निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं और यह मामला कैबिनेट में लाने को कहा है। शनिवार को होने वाली कैबिनेट में इसे शिक्षा विभाग रख सकता है। हालांकि प्री-नर्सरी टीचर भर्ती का ड्राफ्ट एक बार फिर इस कैबिनेट में नहीं जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक में जिला परिषद विवाद में उलझे ग्राम सेवकों को लेकर भी केस जा सकता है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इसके संकेत दिए थे। कैबिनेट की इस बैठक में उद्योग विभाग की तरफ से बल्क ड्रग पार्क के प्राइवेट पार्टनर को लेकर मामला रखा जा सकता है। इसी महीने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी ने इस ड्राफ्ट को मंजूर कर दिया था। बल्क ड्रग पार्क में निजी पार्टनर से 1000 करोड़ का निवेश राज्य सरकार को चाहिए। इसके बदले पार्टनर को क्या ऑफर किया जाएगा? यह कैबिनेट ने तय करना है। राज्य सरकार के पास अपने खाते मेंइतना पैसा नहीं है, इसीलिए स्ट्रैटेजिक पार्टनर की तलाश है।

बंद स्टोन क्रशर खोलने पर भी हो सकती है चर्चा

हिमाचल में दो माह पहले बंद किए गए ब्यास बेसिन के स्टोन क्रशरों को दोबारा बहाल करना है या नहीं? इस बारे में भी कैबिनेट चर्चा कर सकती है। मुख्यमंत्री ने डिजास्टर मैनेजमेंट के माध्यम से यह रोक लगाई थी और आपदा में हुए नुकसान के कारणों को जानने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया था। इस कमेटी ने फील्ड विजिट करके अपनी रिपोर्ट दे दी है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अपने सरकारी निवास में ही समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के दौरान जिन विभागों से संबंधित मामले कैबिनेट के लिए बना रहे हैं, उन्हें भी कैबिनेट में लाने को कहा गया है। इसलिए शनिवार सुबह भी कई एजेंडे कैबिनेट के लिए आएंगे।



No comments