Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में बाप ने ही गोली मारकर की बेटे की हत्या।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / श्री मुक्तसर साहिब : जानकारी प्राप्त हुई है कि श्री मुक्तसर साहिब से हलका लंबी के गांव धौला में पिता ने ...


अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / श्री मुक्तसर साहिब : जानकारी प्राप्त हुई है कि श्री मुक्तसर साहिब से हलका लंबी के गांव धौला में पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था। थाना लंबी की पुलिस ने लड़के की मां के बयानों पर पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। बता दें कि आरोपी ने अपने इकलौते बेटे नवजोत सिंह को गोली मार दी थी। करीब 22 साल का युवक, जिसका इलाज चल रहा था। आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण यह था कि लड़के के पिता और चाचा को शक था किं लड़का उनका बच्चा नहीं है, जिसके लिए उन्होंने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी।
 

No comments