Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

कनाडा में पुलिस ने चार पंजाबी नौजवानों की तालाश करने के लिए जनता से मांगी मदद।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / कनाडा :  जानकारी प्राप्त हुई है कि कनाडा में पुलिस ने चार पंजाबी नौजवानों की तालाश करने के लिए जनता से म...


अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / कनाडा : 
जानकारी प्राप्त हुई है कि कनाडा में पुलिस ने चार पंजाबी नौजवानों की तालाश करने के लिए जनता से मदद मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने चारों की एक तस्वीर भी सांझा की है। बता दे कि कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने ब्रैम्पटन में हुए भीषण हमले में वांछित चार पंजाबियों का पता लगाने के लिए जनता से मदद मांगी है। शुक्रवार, 8 सितंबर को लगभग 1:20 बजे पीड़ित ब्रैम्पटन में मैकलाफ्लीन रोड और रे लॉसन बुलेवार्ड के क्षेत्र में मौजूद थी। उस समय यह आरोप लगाया गया था कि कई गुटों ने पीड़ित पर हमला किया और पुलिस के पहुंचने से पहलेभाग गए। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और जिसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देने के लिए 905-453- 2121, एक्सटेंशन 2233 पर कॉल करके 22 डिवीजन पर जांचकर्ताओं से संपर्क करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पील क्राइम स्टॉपर्स को 1-800- 222-TIPS (8477) पर कॉल करके, या PeelCrimeStoppers.ca पर जाकर भी जानकारी गुमनाम रूप से छोड़ी जा सकती है। जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है उनमे (22) वर्षीय आफताब गिल, जिसका कोई पक्का पता नहीं है, इसके साथ ही हरमनदीप सिंह (22) जोकि ब्रैपटन रहता है, इसके साथ ही ब्रैम्पटन से (25) वर्षीय जतिंदर सिंह और सतनाम सिंह (30) ब्रैम्पटन का रहने वाला शामिल है।
 

No comments