Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का बड़ा एक्शन थाना रमा मंडी के एस एच ओ राजेश अरोड़ा पर दर्ज हुई एफ आई आर।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर के आधीन पड़ते थाना रमा मंडी के एस एच ओ राजेश अरोड़ा को पुलिस न...


अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर के आधीन पड़ते थाना रमा मंडी के एस एच ओ राजेश अरोड़ा को पुलिस ने रिश्वत कांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह कारवाई किसी ओर ने नहीं बल्कि खुद जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा द्वारा जाँच के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि थाना रामा मंडी के एस एच ओ राजेश अरोड़ा ने रामा मंडी थाने के अधीन पड़ते एक स्पा सेंटर में पहले रेड की ओर कुछ लोगों को वहां से पकड़ा ओर थाने ले आए। लेकिन बाद में उनको छोड़ने के लिए तीन लाख में सौदा तय हुआ। इस मामले की भनक जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को लग गई ओर उन्होंने खुद इस मामले की जाँच कारवाई तो सारा कच्चा चिटठा सामने आ गया। जिसके बाद जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने सख्त कारवाई करते हुए थाना रमा मंडी के एस एच ओ राजेश अरोड़ा पर करप्शन एक्ट सहित आई पी सी की धारा 342 के तहत केस दर्ज किया गया है। आपको यह भी बता दे कि एस एच ओ राजेश अरोड़ा को थाना रमा मंडी थाने से ही हिरासत में ले लिया गया। 
 

No comments